मध्य प्रदेश के सीधी में एक व्यक्ति ने आदिवासी मजदूर पर पेशाब कर दिया था जिसके बाद काफी सियासी बवाल मच गया था। नेहा सिंह राठौर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था जिसमें एक व्यक्ति को अर्धनग्न में फर्श पर बैठे दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया था। कार्टून में खाकी रंग का निक्कर भी जमीन पर पड़ा हुआ दिखाया गया था।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। MP High Court on Neha Singh Rathore। 'यूपी में का बा' वाले गाने से चर्चा में आई भोजपुरी सिंगर नेहा राठौर की टेंशन बढ़ चुकी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नेहा सिंह के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले को रद्द करने से इनकार कर दिया।
नेहा सिंह ने आरएसएस से जुड़ा एक कार्टून किया था पोस्ट
मामला ये है कि सीधी में एक व्यक्ति ने आदिवासी मजदूर पर पेशाब कर दिया था, जिसके बाद काफी सियासी बवाल मच गया था। नेहा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें एक व्यक्ति को अर्धनग्न में फर्श पर बैठे दूसरे व्यक्ति पर पेशाब करते हुए दिखाया गया था। कार्टून में खाकी रंग का निक्कर भी जमीन पर पड़ा हुआ दिखाया गया था।